हापुड़, फरवरी 7 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड पर डा. अंबेडकर प्रतिमा के सामने ऑफिस के सामने खड़ी बाइक को वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चोरी कर ले घए। बाइक स्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला कोटला फूलगढ़ी निवासी गुलजार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे वह अपने साथी मोनू मसूदी के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड डा. अंबेडकर प्रतिमा के सामने उनके ऑफिस गया था। ऑफिस के सामने बाइक खड़ी कर वह ऑफिस के अंदर चला गया था। कुछ देर बाद वह बाहर आया तो उसकी बाइक यहां नहीं थी। उसने आसपास बाइक को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बाइक चोरी की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की थी। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.