बाइक चोरी कर रहे युवक को दबोचा, धुनाई
अलीगढ़, मई 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल में बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। रामबाग कालोनी निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा सोमवार को सारसौल के पास मैकेनिक पर बाइक सही कराने गए थे। वह बाइक खड़ी कर पड़ोसी दुकान पर बैठ गए। तभी एक युवक बाइक स्टार्ट कर ले जाने लगा। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीर माजरा समझ गए। पीछा कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- शातिर बाइक चोर पूर्व से भी दो बाइक की चोरी मामले में है वांटेड पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनुराग निवासी बरौला के रूप में दी है। मंगलवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.