आरा, अप्रैल 12 -- आरा, हि.सं.। शहर के नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति के पास लोगों ने बाइक चोरी कर भाग रहे एक शातिर चोर को दबोच लिया। बाइक भी बरामद कर ली गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शातिर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी प्रहलाद सिंह का पुत्र रंजन सिंह है। पुलिस को बाइक चोरी के एक अन्य मामले में भी तलाश थी। बताया जा रहा है कि रविवार को वह बाजार समिति के समीप खड़ी बाइक लेकर कर भाग रहा था। तभी बाइक मालिक और स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर दबोच लिया। इसके बाद पिटाई भी कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि गिरफ्तार रंजन सिंह पूर्व में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूर्व में जेल भी जा चुका है। कुछ रोज पहले उसने...