गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर। कैंट पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में साहआलम उर्फ साहब कुरैशी पुत्र शेरमोहम्मद निवासी लोहरौली थाना ठुठीबारी जनपद महराजगंज हाल मुकाम विशुनपुरवा थाना कैन्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने कैंट पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि 12 मार्च की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बाइक चोरी कर ली गई है। केस दर्ज कर पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आरोपित को दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.