बाइक चोरी कर पुर्जे बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कबाड़ी फरार
कानपुर, जून 12 -- पलक झपकते ही बाइक चोरी करने वाले दो शातिरों को फजलंगज पुलिस ने गिरफ्तार किया। शातिर बाइकों को काटने के बाद उसके पुर्जे कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपितों से जेल भेज दिया है, जबकि कबाड़ी की धरपकड़ के लिए टीम लगी है। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि, क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देख पुलिस टीम सीसी फुटेज खंगाल कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने दादा नगर के पास से दो युवकों को घेराबंदी कर दबोचा। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम कन्नौज सिखाना के बजरिया निवासी मो़ सोहेल खान और रावतपुर के गुप्ता कॉलोनी निवासी अनमोल सैनी बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने बाइक चोरी की घटना को कबूल किया है, उनकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक व कटे पार्टस व नंबर प्लेटें बरामद की गई हैं। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.