अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पांच बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई है। दोनों चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों अलग-अलग थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।इंस्पेक्टर विजय सिंह गुरुवार की रात अलीनगर कट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक बाइक पर दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने पीछा कर बाइक को रोक लिया। कागजात मांगे तो वह सकपता गए। शक होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गए। यह भी पढ़ें- बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार बाइक बरामद, दो गिरफ्तार कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला बाइक भदेसी के पास से चोरी की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर अहाते में खड़ी पांच बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई हैं। क्वा...