बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, जुलाई 6 -- रवि प्रकाश सिंह रैकवार, नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों आपस में सगे भाई हैं और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, एक फर्जी नंबर प्लेट और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में दो बाइक नोएडा और तीन दिल्ली से चोरी की गई थीं, जबकि अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निम्मी विहार पुस्ता के पास से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित केला भट्टा मस्जिद के पास बैंक वाली गली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.