गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। अपराध शाखा सोहना की टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पहचान अरशद निवासी पीर कॉलोनी और इरफान निवासी गांव रायपुर सोहना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई पांच बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में गुरुग्राम के अलग-अलग हिस्सों से वाहन चोरी की छह वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। नौ मई को सोहना शहर थाने में इंद्री रोड से एक बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले की तफ्तीश करते हुए अपराध शाखा सोहना की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- तीन वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अरशद एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ गुरुग्राम के विभिन्न थानों मे...