बाइक चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 7 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-15 से बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को अपराध शाखा, सोहना ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूहं के गांव गुलावला निवासी आरिफ हुसैन और गांव कंकरखेड़ी निवासी मुशर्रफ के रूप में हुई है। इन्होंने 21 मई को बाइक चोरी की थी। 23 मई को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की चार वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपी आरिफ ने बताया कि उसके ऊपर चोरी के चार मुकदमे गुरुग्राम में दर्ज हैं। एक मामला पलवल में और एक मामला मारपीट का नूंह में दर्ज है। मुशर्रफ पर चोरी के तीन मामले गुरुग्राम में और एक मामला नूंह में दर्ज है। चोरी की बाइक बरामद की जा चुकी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.