भदोही, मई 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 पूरे गुलाब निवासी अफरोज खां की बाइक अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात चुरा लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। अफरोज खां बुधवार की रात गैरेज से लौटे और अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे एक अज्ञात चोर मुंह पर गमछा बांधे बाइक ले जाता दिखा। पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना पुलिस चौकी में दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.