जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर, संवाददाता। सीतारामडेरा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। युवक की पहचान उमर असलम उर्फ उमर खान के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 10 मार्च की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड स्थित बर्निंग घाट के पास एक युवक बाइक के साथ घूम रहा है और चोरी की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि वह बर्निंग घाट इलाके में बाइक चोरी करने की फिराक में था, इसी दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...