कटिहार, अप्रैल 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थिति स्टेट बैंक के पास सब्जी मंडी में बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद मंडी में मौजूद लोगों ने बाइक चोर की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार युवक वीरेंद्र कुमार (25) फुलवरिया, गेड़ाबाड़ी का रहने वाला है। वह बाइक चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- बड़ा बाजार से यूपी के युवक की बाइक चोरी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और ...