फिरोजाबाद, मार्च 3 -- शिकोहाबाद में मंडी समिति से लोगों ने एक बाइक चोर को बाइक चोरी करते हुए पकड़ लिया।भीड़ ने चोर की पिटाई कर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पवन कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम असुआ अपने साथी पूरन सिंह पुत्र मोतीलाल के साथ मंडी समिति में बाइक से किसी काम से गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को मंडी परिसर में खड़ा कर दिया। इसी दौरान बाइक चोर पप्पू पुत्र गोपीचन्द्र निवासी ग्राम नगला बाले थाना अरांव ने खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर बाइक को धीमे से ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम पप्पू पुत्र गोपीचन्द्र निवासी ग्राम नगला बाले थाना अरांव बताया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.