पाकुड़, अप्रैल 22 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर परिसर से बीते 19 अप्रैल को बाइक चोरी होने के मामले को लेकर मंगलवार को थाना में बाइक मलिक सह वादी भेंटाटोला गांव निवासी बाबूराम मुर्मू ने मामला दर्ज करवाया है। बाबूराम मुर्मू ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 19 अप्रैल की रात 8:30 बजे वह अपनी बाइक संख्या जेएच 16 डी 3610 में अपने गांव से गर्भवती मरीज को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया था। बाइक को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रख दिया था। कुछ देर बाद वापस आने पर उसने देखा कि उसकी बाइक उस जगह पर नहीं है। काफी खोजबीन के बावजूद भी बाइक की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। वादी के आवेदन के आधार पर थाना में अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्...