मैनपुरी, अप्रैल 29 -- शहर के रेलवे स्टेशन के निकट ठेले पर कचौड़ी खाने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। जानकारी मिलते ही युवक ने अपने दोस्तों के साथ बाइक की तलाश शुरू कर दी और बाइक लेकर भाग रहे युवक को घेराबंदी करके पकड़ लिया। जमकर पिटाई की गई और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभिषेक शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी मोहल्ला अग्रवाल कोतवाली मैनपुरी ने पुलिस से शिकायत की कि वह अपने दोस्तों के साथ स्टेशन पर कचौड़ी खाने गया था। तभी उसकी बाइक चोरी कर ली गई। यह भी पढ़ें- चोरी की दो बाइकों के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल उसने अपने साथी किशन कश्यप निवासी खरगजीतनगर के साथ बाइक की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी बाइक लेकर जाते हुए एक युवक नजर आया। जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम महर अली पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.