बिजनौर, जनवरी 27 -- मौहल्ला कबीरनगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता ग़ालिब हुसैन के पुत्र रिज़वान आरिफ के खाते से साइबर ठगों ने बाइक चालान के नाम पर सवा लाख रुपये से अधिक रुपये निकाल लिए। मौहल्ला कबीरनगर निवासी रिज़वान आरिफ पुत्र ग़ालिब हुसैन ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर परिवहन विभाग का फर्जी नोटिफिकेशन भेजकर उसके खाते से 1,25,759 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 23 जनवरी को उनके मोबाइल पर परिवहन विभाग की ओर से बाइक चालान का एक नोटिफिकेशन आया था।उसने जैसे ही यह नोटिफिकेशन खोला, उनके फोन में स्वतः एक ऐप इंस्टॉल हो गया। पीड़ित रिजवान आरिफ ने परिवहन विभाग की वेबसाइट पर बाइक चालान की जांच की तो पता चला कि उनकी बाइक का कोई चालान ही नहीं था। पता लगाने के बाद उन्होंने उस ऐप को अपने फोन से हटा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.