बाइक चालक युवक का घटनास्थल पर हो गई मौत
मधुबनी, मई 20 -- रहिका। रहिका कपिलेश्वर मुख्यमार्ग एन एच 527 बी पर रामपुर के समीप सोमवार की रात बाइक दुर्घटना में बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान डुमरी गांव निवासी जगदेव चौपाल के पुत्र चन्दु कुमार उम्र 20 वर्ष के रुप में हुई है। मिली सूचना के अनुसार मृतक बाइक में पेट्रोल भरवाने गांव से ककरौल पेट्रोल पंप आ रहा था। इसी बीच एक भारी वाहन के जाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक चालक घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- सुपौल: ट्रक ने ली इकलौते बेटे की जान, परिवार में कोहराम पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव को सुपुर्द कर दिया। युवक का शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर सुनकर मृतक के परिवार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.