बोकारो, अप्रैल 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर आठ की रहनेवाली मीरा कुमारी ने हरला थाना में रविवार को बाइक (जेएच09बीएन-0936) चालक पर सडक दुर्घटना का एक मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मीरा ने बताया कि सेक्टर आठ से सेक्टर चार सिटी सेंटर कार्यस्थल आ रही थी। इस दौरान कालीबाडी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक बाइक (जेएच09बीएन-0936) चालक ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार हमदोनों भाई-बहन सडक पर गिर गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से हरला थाना पुलिस ने इलाज के लिए बीजीएच में दाखिल कराया। इसके बाद सदर अस्पताल में इलाजरत हूं। धक्का मारने के बाद बाइक पर सवार दो लोग फरार हो गये, जबकि एक युवक को पकड कर थाना लाया गया है। मीरा ने आरोपी बाइक सवार पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.