बाइक चालक पर केस
सोनभद्र, अप्रैल 14 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। बीते 4 मार्च की शाम हुई दुर्घटना में घायल महेश पनिका की माता आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कार बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बीना कॉलोनी निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 4 मार्च को पुत्र महेश पनिका पार्क में खेलने जा रहा था कि मोटरसाइकिल के चालक द्वारा अत्यंत तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मेरे पुत्र को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.