सीवान, दिसम्बर 24 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समिप सीवान स्टेट हाईवे पर मंगलवार की शाम स्कूल से घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार बाइक चालकों ने रौंद डाला जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें भी गंभीर चोट आईं। स्थानीय लोगों ने छात्रा के साथ घायल दोनों युवकों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा हरेराम ब्रह्मचारी उच्च विद्यालय गंगपुर से पढ़कर साइकिल से अपने घर नोनिया पट्टी गांव जा रही थी तभी दुर्घटना की शिकार हो गई। छात्रा की पहचान नोनियापट्टी निवासी सुनील राम की 15 वर्षीय पुत्री दुर्गेश चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। जबकि, बाइक चालक ग्यासपुर निवासी समीर अंसारी व शेख आरिफ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.