सुल्तानपुर, मार्च 26 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले के थाना बेवाना क्षेत्र में बुधवार देर रात ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण बाइक सवार युवक आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया। सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल लक्ष्मी गुप्ता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दोस्तपुर पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बहलोलपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वे रसूलपुर दियरा के पास महरुआ रोड पर पहुंचे,तभी उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लक्ष्मी गुप्ता सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.