सोनभद्र, मार्च 28 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत बीते 19 मार्च को दो बाइक की भिड़न्त में हुई 17 वर्षीय युवक अवनीत की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरी बाइक चला रहे सूबेलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अवनीत के पिता मंशाराम निवासी डिबुलगंज ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र कुश कुमार पुत्र रामसुधारे की बाइक पर पीछे बैठकर आ रहा था जब सूबेलाल पुत्र रामप्रसाद निवासी सिंदूर बैरपान ने तेज गति से बाइक से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...