मऊ, मई 5 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतोही गांव निवासी अभिमन्यु पुत्र राजनाथ ने थाने में तहरीर दिया। बताया कि रविवार की शाम जब वह अपने घर से पंचायत भवन की तरफ जा रहा था, उसी समय कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो बेरुवार निवासी राम प्रवेश अपनी बाइक से जानबूझकर उसे तेज धक्का मार दिया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आई और वह गिरकर तड़पने लगा। मौके पर जुटे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी राम प्रवेश के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- टोटो बाईक की टक्कर में बाईक सवार युवक जख्मी, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.