भागलपुर, मार्च 22 -- नवगछिया की ओर से आ रहे तीन ट्रकों के बीच शनिवार की देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 31 दयालपुर से पहले निजी पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां एक बाइक चालक की अचानक इंट्री से तीनों ट्रकों के चालकों का संतुलन बिगड़ गया और वाहन आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार एक छोटी ट्रक, एक अठारह चक्का और एक बारह चक्का ट्रक एक ही दिशा में जा रहे थे। तभी अचानक एक बाइक चालक ट्रकों के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में तीनों ट्रक अनियंत्रित हो गए और आपस में भिड़ गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी चालक सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत...