मिर्जापुर, जून 1 -- चुनार। सड़क हादसे में युवती की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बाइक चालक की गिरफ्तारी, मुआवजा की मांग को लेकर रविवार की शाम चक्काजाम कर दिया। सीओ चुनार मंजरी राव के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पैगापुर गांव निवासी 26 वर्षीय श्वेता कुमारी सहज जन सेवा केंद्र में काम करती थी। प्रतिदिन की तरह वह बीते बुधवार को केंद्र से साइकिल से वापस घर लौट रही थी। कठेरवां गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया था। जिससे युवती गंभीर रुप से जख्मी हो गई थी। यह भी पढ़ें- हादसे में जख्मी युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान चार दिन बाद युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शाम पांच बजे कठेरवा गांव के पास सड़क पर शव रखक...