अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या, संवाददाता। रामधाम में सड़क सुरक्षा प्रोत्साहन के लिए बाइक चालकों को मुफ्त में हेलमेट पहनाकर जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात एपी सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात मयंक मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक यातायात अजय कुमार यादव सहित गैलेंट ग्रुप के चीफ़ मार्केटिंग अधिकारी प्रखर अग्रवाल तथा टीएमटी के वितरक ज्ञानेश्वर जायसवाल उपस्थित रहें। अयोध्या पुलिस के सहयोग से शाम पांच बजे से टेढ़ी बाज़ार चौराहे पर सड़क कार्यक्रम आयोजित किया गया। एपी सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए और लोगों को भी जागरूक करते रहना चाहिए,सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षा उपकरणों का अपने दैनिक दिनचर्या में इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें जिससे हम दुर्घटनाओं से बच सके और इससे हो रहे ...