आगरा, फरवरी 3 -- ढोलना थाना क्षेत्र में भगवंतपुर नहर पुल से एक युवती ने पानी में छलांग लगा दी। पानी में गिरता देख आसपास के गोताखोर कूद गए और युवती को बाहर निकाल लिया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे ढोलना के भगवंतपुर पुल पर पहुंचकर एक युवती ने पानी में छलांग लगा दी। जैसे ही युवती पानी में गिरी वैसे ही आसपास के गोताखोर पानी में उतर गए और उसे डूबने से बचा लिया। हालांकि तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया और पूछताछ के बाद परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नहर में कूदने वाली युवती को मंगलवार की सुबह माता पिता ने बाइक चलाने को लेकर डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवती ने नहर में छलांग लगा दी। फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.