श्रावस्ती, जनवरी 31 -- श्रावस्ती,संवाददाता। एक जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का 31 जनवरी को समापन हो गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ शाहिद अहमद ने की। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। सीडीओ व एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने सड़क सुरक्षा जागरूकता से सम्बन्धित बुकलेट का विमोचन भी किया। सीडीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए किए गए किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कर स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा करें। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से नौ सफाई कर्मियों, छह एनजीओ कर्मियों व तीन कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों समेत कुल 18 लोगों को हेलमेट वितरित ...