सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 141.4 पर शनिवार दोपहर बाइक चलाते समय एक युवक को नींद आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर बैरियर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी, युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सदर, दादरी नोएडा निवासी हरेराम कुमार होली के कारण ट्रेन व बस में भीड़ होने के कारण चलने वह नोएड़ा से बिहार जा रहा था। दोपहर के समय उसे अचानक नींद आ गई। जिससे बाइक बेकाबू हो गई और बैरियर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक नीचे जा बैरिकेडिंग से टकरा कर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे सुरक्षाकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस के जरिए घायल युवक को तत्काल सौ शैय्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.