देवरिया, फरवरी 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। बाइक ग्राहकों के नाम से फर्जी ऋण वितरित करने व लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपित जेल भेज दिए गए। लखनऊ के विभूति खंड के रहने वाले कुलदीप यादव बजाज फाइनेंस में एरिया मैनेजर हैं। उन्होंने जुलाई 2025 में रुद्रपुर कोतवाली में एक केस दर्ज कराया। जिसमें आरोप लगाया कि रुद्रपुर क्षेत्र में एक डीलर ने 12 व एक डीलर ने 36 बाइक बेची और उनका ऋण दिखाया। जब जांच की गई तो पता चला कि उन्होंने नकद बाइक की खरीदारी की थी। इतना ही नहीं, उनके नाम से बैंक खाता खुलवाया गया और सिम कार्ड निकलवा कर अपने पास रख लिया गया। इस मामले में पुलिस ने धनंजय चौरसिया निवासी पकड़ी पुलिस चौकी सुरौली,...