रांची, मार्च 19 -- नामकुम,संवाददाता। लोवाडीह के निर्मला स्कूल के सामने उमा बाइक गैरेज में बुधवार देर रात आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना तुरंत गैरेज मालिक को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची। आग बुझाते काफी देर हो गयी और गैरेज में रखी हवा मशीन, बाईक के ईंजन, पार्ट्स, बैटरी और सारे टूल्स जल गए। गैरेज मालिक ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं गैरेज के पीछे मूर्तिकार की बनाई मूर्तियां भी जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.