औरैया, फरवरी 25 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खलरा में निमंत्रण भोज में गए युवक पर हमला कर उसका कान काटने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खलरा निवासी संदीप कुमार पुत्र मौजीलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि 18 फरवरी की शाम करीब 8:30 बजे वह गांव के ही रामकिशोर के यहां निमंत्रण में शामिल होने बाइक से गया था। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह भोजन कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का अनिल कुमार पुत्र महेश वहां पहुंचा और बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि अनिल कुमार ने उसका दायां कान काट दिया। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर...