गिरडीह, अप्रैल 11 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर स्थित ब्लॉक मोड़ के पास शुक्रवार को एक बाइक दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गावां थाना क्षेत्र के खनियापहरी निवासी सुरेश मुर्मू अपने परिवार के साथ सेवाटांड़ से एक शादी समारोह से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ बाइक पर सवार 4 वर्षीय पुत्र अनुज मुर्मू को नींद आ गई। बच्चे को संभालने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में बच्चे की आंख में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले गए, जहां डॉ. महेश्वरम ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बच्चे को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.