बगहा, अप्रैल 14 -- प्रफुल चंद्र ठाकुर रामनगर, एक प्रतिनिधि। गोवर्धना थाना क्षेत्र की सीमा सड़क पर नवका टोला के समीप सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गोवर्धना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मिथिलेश कुमार ने मटियरिया थाने के मनवा परसी गांव के भिखारी नाथ के पुत्र नन्हे कुमार (22) को मृत घोषित कर दिया। मनवा परस के ही हीरानाथ के पुत्र सुरेंद्र नाथ (23) को प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। गोवर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन अस्पताल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.