मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई। सड़क पर अंधेरा होने के कारण युवक को सड़क पर गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिस कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी।चरथावल थाना क्षेत्र के गांव महाबलीपुर में आशु कश्यप शहर कोतवाली क्षेत्र में रुडकी रोड स्थित एक वाहन शोरुम पर कार्य करता था। शनिवार देर वह बाइक से सवार होकर गांव लौट रहा था। जैसे ही वह शहर कोतवाली के मिमलाना रोड पर पहुंचा तो अंधेरा होने के कारण उसे सड़क पर गड्ढा दिखाई नहीं दिया। बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.