लखनऊ, मई 31 -- ठाकुरगंज इलाके में घर के सामने बाइक खड़ी करने से टोकने पर पड़ोसियों ने दंपति को सड़क पर घसीट-घसीटकर बुरी तरह से पीटा। बाल पकड़ कर पत्नी को सड़क पर गिराकर बेरहमी से लात घूसे और डंडे मारे। इस मामले का वीडियो वॉयरल होने पर ठाकुरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्तान वॉयरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ठाकुरगंज के गऊघाट निवासी विशाल घर पर दुकान चलाते हैं। विशाल के मुताबिक पड़ोसी संजय ने शनिवार सुबह 11 बजे उनकी दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। विशाल ने संजय से दुकान के सामने से बाइक हटाकर दूसरी जगह खड़ी करने का अनुरोध किया। विशाल का आरोप है कि इतना कहने पर संजय भड़क गया। संजय घर में गया और परिजनों के साथ हमला बोल दिया। शोर सुनकर विशाल की पत्नी सुमन बीच बचाव करने लगी तो आरोपियों...