रामपुर, मार्च 21 -- स्वार-बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तहसील बिलासपुर के मोहल्ला खेड़ा निवासी राजेश पुत्र नरायण सिंह पेंटर था और संभल में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह बिलासपुर जाने के संभल से निकला था। स्वार से बिलासपुर की ओर जाते समय राणा फैक्ट्री के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।सुबह के समय राहगीरों ने खाई में क्षतिग्रस्त बाइक देखी और पास ही युवक को बेसुध हालत में पड़ा पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.