बाइक खरीदने में मत करना जल्दबाजी, 6 सप्ताह में 10 नई बाइक ला रही बजाज; इसमें 2 नई पल्सर भी शामिल
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- बजाज ऑटो टू-व्हीलर सेगमेंट की टॉप कंपनियों में शामिल हैं। इस कंपनी की मोटरसाइकिल की डिमांड भारतीय बाजार के साथ विदेशों में बहुत ज्यादा है। ऐसे में कंपनी अपने पोर्टफोलियो को अब और भी ज्यादा मजबूत करने का प्लान बना रही है। दरअसल, फेस्टिव सीजन से पहले मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कंपनी अगले 6 सप्ताह में 10 नए मोटरसाइकिल मॉडल लॉन्च करेगी। इनमें 125cc और 150cc सेगमेंट में दो बिल्कुल नई पल्सर मोटरसाइकिलें भी शामिल होंगी। इन लॉन्च के साथ बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को रिफ्रेश मिलेगा। सेल्स धीमी होने के बाद उठाया कदमकंपनी की पहली तिमाही की कमाई की जानकारी देने के बाद बजाज ऑटो जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा, "आगे बढ़ते हुए, हम अगले 6 सप्ताह में 10 और मॉडल जोड़कर अपने पोर्टफोलियो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.