गोपालगंज, अप्रैल 9 -- थावे। एक संवाददाता थावे में विगत मंगलवार को बाइक खरीदने के बहाने उचक्के बाइक लेकर फरार हो गए। इस संबंध में उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव निवासी रोबिन कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि थावे में उनकी बाइक सॉल्यूशन प्वाइंट नामक दुकान है, जहां पुरानी बाइक की खरीद-बिक्री की जाती है। मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति स्प्लेंडर बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे और बाइक खरीदने की बात कही। उचक्कों ने यामहा बाइक ट्रायल के नाम पर ली, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटे। दोनों आरोपी अपनी बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर बाइक दुकान पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...