बाइक खड्ड में पलटी, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
सासाराम, जून 13 -- परसथुआ, संवाद सूत्र। परसथुआ बाजार के सलथुआ रोड पर शनिवार अहले सुबह एक बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवगंज गांव निवासी बस मालिक शिव कुमार सिंह अपने पुत्र हरी दर्शन सिंह (48 वर्ष) के साथ बाइक से परसथुआ आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गीदड़ आ जाने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी। दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने खड्ड में गिरे दोनों को देखा और शोर मचाकर स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.