प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में दोपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस शातिरों को पकड़ने में नाकामयाब है। पूरामुफ्ती में एक युवक बाइक खड़ी कर निमंत्रण में शामिल होने गया, इधर उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।किदवई नगर अल्लापुर निवासी आदर्श तिवारी की तहरीर के मुताबिक, उनकी बाइक बाइक मैकेनिक शुभम मांग कर ले गया था। शुभम को अहमदपुर असरौली उपरहार में किसी निमंत्रण में जाना था। रात करीब साढ़े दस बजे शुभम ने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। लेकिन, निमंत्रण में शरीक होने के बाद वापस लौटा, तो बाइक गायब थी। यह भी पढ़ें- शातिर बाइक चोर पूर्व से भी दो बाइक की चोरी मामले में है वांटेड पुरामुफ्ती पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शाति...