बुलंदशहर, मार्च 3 -- मोहल्ला विकास कॉलोनी निवासी वंश सिघल पुत्र मुनेश सिघंल ने कुछ लोगों द्वारा उसके भाई के साथ गाली गलौज में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वंश सिंघल ने बताया कि उसका भाई नमन सिंघल शाम लगभग नौ बजे अपनी दुकान बढाकर अपने घर जा रहा था, तभी उसके घर के पास निश्चल व निशान्त (जोन्टी) बीच सडक पर बुलट खडी करके खड़े थे। हमने उनसे बाईक हटाने के लिए बोला तो उन्होने गाली गलौच व मारपीट करनी शुरू कर दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वंश सिंघल ने बताया कि उन्हें चोटे आयी है जिसकी चिकित्सा प्रशिक्षण कराय जाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.