शामली, मार्च 9 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डांगरोल में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल युवक का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कार्यवाही शुरू दी है। गांव डांगरोल निवासी लोकेन्द्र अपने बच्चों को सामान दिलाने के लिए गांव में ही पिंटू की दुकान पर गया था। वह दुकान पर बच्चों के लिए सामान ले रहा था, तभी उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान हरवीर पुत्र सुख्खा वहां से निकला और खड़ी बाइक को देखकर गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि गुस्से में आकर उसने बाइक में तोड़-फोड़ भी की। मामला शांत होने के बजाय उग्र हो गया। हरवीर अपने भाई राहुल, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने लोकेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.