मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- किराये के मकान में बाइक खड़ी करने को लेकर दबंगों ने फर्मकर्मी पर हमला कर दिया। उसके साले बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान तमंचे से फायर कर जान से मारने की कोशिश की। हमले में फर्मकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल फर्मकमी की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना मझोला के एकता कालोनी निवासी गौरव फर्म में काम करता है। वह परिवार के साथ नेपाल सिंह के मकान में किराये पर रहता है। उसी मकान में दूसरे पक्ष के बब्लू दिवाकर का भी परिवार रहता है। गौरव की पत्नी शिम्मी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 अप्रैल को रात करीब 9 बजे पति गौरव ड्यूटी से लौटा और अपनी बाइक खड़ी करने लगा। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.