बाइक खड़ी करने के विवाद में मारपीट, दो पर केस
जौनपुर, जून 21 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के निकुम्भनपुर गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निकुम्भनपुर गांव निवासी विकास गौतम ने तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार को बाजार गए थे, इसी दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद श्रवण और आकाश ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोट आईं। पुलिस ने विकास गौतम की तहरीर के आधार पर गांव निवासी श्रवण और आकाश के खिलाफ मारपीट तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.