नोएडा, मई 4 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-87 में रविवार सुबह बाइक खड़ी करने के विवाद में मारपीट हो गई। पीड़ित भाई-बहन ने पड़ोस में रहने वाले दंपति पर तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-87 में रवि एन्क्लेव स्थित उत्तम रेजिडेंसी निवासी सुष्मिता ने पुलिस को बताया कि वह तीन मई की सुबह करीब 10 बजे अपने भाई मुनेंद्र प्रताप सिंह के साथ नयागांव में सब्जी लेने गए थे। वे सब्जी लेने के बाद घर लौटे तो भाई ने बाइक पार्किंग में खड़ा कर दी। इसी को लेकर पड़ोस में रहने वाले राजवीर और उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। आरोपी दंपति ने गाली-गलौज करते हुए बाइक खड़ी करने का विरोध किया। इस पर मुनेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाइक सही स्थान पर खड़ी है। आरोपी अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं। आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.