गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा इलाके में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दोनों भाइयों को पीटा और एक युवक के सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। कैला भट्टा में मरकज मस्जिद के पास रहने वाले हारुन ने नगर कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि उनके भाई आरिफ का इलाके के ही नाजिम, शहजाद, रहीसुद्दीन और रहीसुद्दीन के दामाद अब्दुल समेत कुछ अन्य लोगों से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया。

विवाद का कारण विवाद बढ़ने पर सभी लोग आरिफ के साथ बहस और गाली-गलौज करने लगे। शिकायत के मुताबिक बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भ...