काशीपुर, मार्च 22 -- काशीपुर। बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी अरमान पुत्र वसीम अहमद ने पुलिस को तहरीर में कहा कि 20 मार्च की शाम वह अपने ताऊ के बेटे फईम पुत्र रईस निवासी मौहल्ला अल्ली खां के घर पर आया था। यहां उसने अपनी बाइक उनके घर के बाहर खड़ी की थी। यहां ताऊ के बेटे के घर के बाहर नसीम पुत्र इंतजार गोश्त के समोसे का ठेला लगाता हैं, जिसने उसे बाइक खड़ी करने को मना किया। वहीं दस मिनट के लिए कहने पर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर नसीम, वसीम पुत्र इंतजार हुसैन, इंतजार हुसैन पुत्र दुल्लाह ने उसे लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच एसआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.