शामली, जनवरी 24 -- कैराना। बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। नगर के मोहल्ला नसीबुद्दीन व इकबाल पक्ष के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए तथा उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के नसीबुद्दीन, शादाब व अहसान तथा दूसरे पक्ष का इकबाल, मनव्वर व शाहिद घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अहसान व नसीबुद्दीन को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भिजवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.