बाइक खड़ी करने के विवाद में अधिवक्ता से मारपीट
मेरठ, मार्च 31 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर सराफा बाजार में अधिवक्ता से मारपीट के आरोपी के सरेंडर करने की अफवाह पर सोमवार को कचहरी में दिनभर गहमागहमी रही। दोपहर में बड़ी संख्या में वकील कोर्ट के बाहर जमा हो गए, लेकिन आरोपी नहीं पहुंचा। बीते गुरुवार शाम अधिवक्ता निवेश चौधरी दोस्त आशुतोष शर्मा के साथ शहर सराफा बाजार गए थे। वहां बाइक खड़ी करने को लेकर आशुतोष का वैरायटी सेंटर के मालिक शिवम अग्रवाल से विवाद हो गया था। आरोप है कि शिवम अग्रवाल ने आशुतोष और निवेश चौधरी से मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने आशुतोष की तहरीर पर शिवम अग्रवाल और उसके पिता प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। शनिवार को अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। एसएसपी ने थाना प्रभारी को आरोपियों की तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.